

बिलासपुर/ शुक्रवार रात सिद्ध माँ भवतारिणी माँ काली मंदिर के स्थापना की वर्षगांठ और अमावष्या तिथि पर श्री शनि साईंधाम राजकिशोर नगर में माँ काली का विशेष पाठ और हवन पूजन किया गया।

हर माह की अमावश्या की रात माँ काली की विशेष पूजन की जाती है। इसके साथ ही आज 9 अक्टूबर को श्री शनि सांई धाम में माँ काली की स्थापना का पर्व भी है, इसी दोहरी खुशी में शुक्रवार रात 9.30 से रात 12.30 बजे तक मंत्रोच्चारण के साथ माँ दक्षिणेश्वरी भवतारिणी काली माता की स्तुति, हवन महाआरती के बाद पुष्पांजलि और फिर भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार मे मत्था टेकने और अपने जीवन को धन्य बनाने पहुँचे, व्रतियों ने हवन पूजन के बाद भोग प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।



