ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ीहा सबले बड़िहा: अब बीजापुर में PMGSY की 14 किमी सड़क खा गए अफसर-ठेकेदार, जांच टीम को न रोड मिली, न बोर्ड

Spread the love

0 धरातल पर नही कागज में बना दी सड़क
0 अब जांच का घोड़ा, ठेकेदार को दोबारा तलब

बिलासपुर/ बीजापुर जिले के सड़क कांड ने पूरे छत्तीसगढ़ की प्रशानिक व्यवस्था के दावे की झांकी निकाल दी। यहाँ जिस 14 किलोमीटर सड़क के निर्माण का दावा किया गया वो अस्तित्व में ही नही मिला न और न ही कोई सूचना बोर्ड मिली।
यह मामला 24 मार्च 2026 को तब सामने आया जब
जांच टीम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिस सड़क को बनवाने का दावा किया जा रहा था, उसी सड़क का निरीक्षण करने पहुँच गई, पर न तो मौके पर सड़क दिखा और न ही निर्माण कार्य का कही कोई बोर्ड नही मिला।
यह सच्चाई सामने आते ही हड़कम्प मच गया,,,इस मामले ने सरकारी कामकाज पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, बीजापुर द्वारा मामले के जारी पत्र से यह मामला खुलकर सामने आ गया।

विभाग ने अम्बिकापुर के ठेका फर्म अंबिकापुर की सृंग कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार को 26 मार्च 2026 को पुनः जांच के लिए मौके पर सशरीर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
इस पूरे मामले ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कि कैसे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के नाम कागजों में सड़क बन रही।
अब देखना होगा कि इस गम्भीर मामले में जिम्मेदार अफसरो और ठेकेदार पर क्या और कैसी कार्रवाई होती है।


बहरहाल इस पूरे मामले ने सरकारी कामकाज और अफसरो की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
दस्तावेजों के अनुसार, एल 067 से एल 047 तक 14 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण दिखाया गया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *