ब्रेकिंग

खूंखार भालू का आतंक खत्म: 24 वन विभाग ने पकड़कर कर दिया पिंजरे में कैद

Spread the love


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले खूंखार भालू को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया ।
इस भालू ने बेलझिरिया गांव में 13 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की जान ले ली थी और दो अन्य को घायल कर दिया था। भालू के इस आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल था। वन विभाग और प्रशासन की इस कार्रवाई से अब ग्रामीणों में राहत है।
घटना की शुरुआत शनिवार को हुई जब मरवाही रेंज के बेलझिरिया गांव में इस भालू ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 13 वर्षीय बच्ची और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भालू के हमलों ने गांव वालों के बीच दहशत फैला दी थी।


ऐसेपकड़ाया भालू-

बिलासपुर से पहुची रेस्क्यू टीम ने रविवार को स्थानीय अमले की मदद से भालू को ट्रैक किया। उसाढ ग्राम में टीम ने पहले भालू को ट्रेकुलाइज किया। इसके बाद बेहोश भालू पर जाल डाल उसे पिंजड़े में डाल दिया।
भालू को अब जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *