ब्रेकिंग

मंगलसूत्र 4, नेताओ ने कहा, क्या पूंजीपतियों के लिए है सरकार की योजनाएं, चर्चित किम्स प्रबंधन पर हो सख्त कार्रवाई

Spread the love


0 मामला निगम के टास्क कर्मी से दबावपूर्वक 48 हजार भुगतान कराने का
0 आयुष्मान और राष्ट्रीय कार्यक्रमो का खुला उल्लंघन दण्डनीय

किम्स हॉस्पिटल मगरपारा बिलासपुर

बिलासपुर। मंगलसूत्र गिरवी कांड को लेकर चर्चित किम्स प्रबंधन के खिलाफ लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा। नेताओ ने इसे राष्ट्रीय योजनाओं का अपमान बता सवाल किया कि क्या शासन की योजनाएं जरूरतमंदों के लिए नही पूंजीपतियों के लिए है और यदि आमजन के लिए है तो सरकार को खुली चुनौती देने वाले अस्पताल संचालको के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

गरीबो का गला घोंटने वाले अस्पतालो पर हो कार्रवाई -_


ऐसा लगता है कि सरकार गरीब और जरूरतमंद के लिए नही बल्कि पूंजीपतियों के लिए योजनाएं चला रही है। esic और आयुष्मान योजना को नकार निगम के गरीब टॉस्क कर्मी पर दबाव बना उससे जबरिया उगाही करना सरासर गलत है। किम्स प्रबंधन और ऐसे जितने भी अस्पताल है उनके खिलाफ सख्त कारर्वाई होनी चाहिए।
राजेश पाण्डेय


पूर्व महापौर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता

सरकार की छबि धूमिल कर रहे-


जिला प्रशासन है भारीभरकम स्वास्थ्य महकमा है ये कर क्या रहे है। किम्स प्रबंधन की इतनी हिम्मत की राष्ट्रीय योजना का इस कदर रोज और सरेआम अपमान करे और शासन प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे किम्स प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई कर एक सन्देश देना चाहिए ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

विनोद सोनी,
पूर्व महापौर एवं भाजपा पार्षद

सम्भागीय मुख्याल में गिरवी कांड शर्मनाक-
सवाल यह उठ रहा कि क्या आयुष्मान और जननी सुरक्षा का इस तरह खुलेआम मखौल उड़ा गरीब निगम कर्मी को मंगलसूत्र गिरवी रखवा इलाज की रकम गिनवाने विवश करना क्या गलत नही है। जब सम्भागीय मुख्यालय में सरकार की योजना का ये हाल है तो दुरसथ अंचल में क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तमाम योजनाओं के बाद भी जरूरतमंदो को इलाज के लिए जमीन मकान मंगलसूत्र गिरवी रखने और बेचने की नौबत क्यो ये शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है चर्चित सिम्स प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर आमजन को सन्देश देना चाहिए सरकार की प्राथमिकता वो वोटर है जिनके दम पर सरकारे बनती है तो उनके हित मे काम हो।

अर्पित केशरवानी
प्रदेश महासचिव एनएसयूआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *