ब्रेकिंग

ओपन परीक्षा के नाम पर खुलेआम कारोबार, नेशनल एकेडमी के खिलाफ एनएसयूआई ने जिलाशिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Spread the love

बिलासपुर। एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकरशिक्षा के नाम पर कारोबार करने वाले नेशनल एकेडमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई के बेलतरा विधानसभा के उपाध्यक्ष विक्की यादव अवनीश पाण्डेय संजय साहू व मयंक पाण्डेय ने सौपे गए ज्ञापन में बताया कि कुदुदंड का नेशनल एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों से मोटी फीस लेकर ओपन स्कूल के 10 वी और 12 वी बोर्ड का फार्म भराया जाता है। संस्था का काम परीक्षा की तैयारी कराने कोचिंग भी कराई जाती है, लेकिन कोचिंग का अतापता नही है।

आरोप है कि संस्था द्वारा द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से सेटिंग बता परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्र/छात्राओं से अवैध रूप से मनमाने फीस की वसूली की जा रही। शिक्षा के नाम पर अवैध रूप से धन कमाया जा रहा है।
ऐसे संस्थान जो शिक्षा के पवित्र पेशे को धंधा बना माध्यमिक शिक्षा मंडल पर कीचड़ उछाल रहे ऐसे एकेडमी संचालक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय ताकि आगामी समय में कोई भी संस्था केवल धन कमाने के लालच में शिक्षा का व्यापार ना करे । विद्यार्थयो को बिना अध्ययन किये बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण कराने का दावा फिर न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *