ब्रेकिंग

कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी के कोनी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को ट्रांसफॉर्मर पैनल में
रूटीन जांच के दौरान हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस ब्लास्ट में सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े दो कर्मचारी झुलस गए।
घायल कर्मचारियों में इलेक्ट्रिशियन शिवशंकर कंवर और इंजीनियर यश अग्रवाल शामिल है, दोनों ट्रांसफॉर्मर की नियमित जांच के लिए पहुंचे थे। यहाँ लगातार बिजलीं ठप होने की शिकायत रहती है, बताया जा रहा है कि बिजली सप्लाई बंद थी, फॉल्ट चेक करने के बाद जैसे ही ट्रांसफॉर्मर को चालू किया गया, अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास का इलाका गूंज उठा और मौके पर मौजूद दोनों कर्मचारी चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे से अस्पताल परिसर और आसपास के लोगो मे अफ़रा-तफरी मच गई, दोनो को तत्काल अस्पताल में ही अधीक्षक डॉ बीपी सिंह की निगरानी में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से सिम्स रिफर किया गया।
इस घटना ने इतने बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान की बिजली व्यवस्था के मेंटेनेंस और सुरक्षा उपायों बड़ी चूक को उजागर कर दिया है।
राहत की बात ये रही कि आधे अधूरे इंतजामो के कारण अभी यहाँ भीड़ नही है, जिससे बड़ा हादसा टल गया यदि सिम्स की तरह भीड़ होती और इतना बड़ा धमाका होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *