ब्रेकिंग

क्षेत्रवासियों के मूलभूत का फंड लगा दिया कॉलोनाइजर के कालोनी में, आमजन भोग रहे गन्दगी सड़क पर भर रहा नाली का पानी

Spread the love


0 मंदिर आने -जाने वालों को गन्दे पानी से करना पड़ रहा आना  जाना

0 धार्मिक भावना भड़कने से बिगड़ सकता है माहौल

बिलासपुर। ये तस्वीरे और वीडियो फुटेज राजकिशोर नगर शनि मंदिर के पीछे पंचवटी कालोनी की है। कहा जा रहा था कि जोन कार्यालय खुलने के बाद क्षेत्र का विकास होगा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा परन्तु कॉलोनाइजर के कालोनी में नाली बना दी गई। एक घर के नाली का पानी गली में बह रहा। लोगो को आवागमन में दिक्कत हो रही। मंदिर जाने वालों को गन्दे पानी से होकर आनाजाना पड़ रहा। जनप्रतिनिधियोंसे शिकायत की गई ज़ोन कार्यालय में आवेदन दिया गया पर हुआ कुछ नही सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा।नगर निगम के फंड से क्षेत्र की जनता के बजाय कालोनाइजर के एरिया का विकास क्यो ये बड़ा सवाल है। किसके इशारे पर क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं का फंड कालोनाइजरों के कालोनियों में लगाया जा रहा।


भड़क सकती है धार्मिक भावना


चंदन आवास के लोगो का भी इसी रास्ते से आवागमन रहता है लोग सुबह- सुबह इसी रास्ते से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने शनि- साई मंदिर जाते है, तो उन्हें इसी नाले के गन्देले पानी से गुनरना पड़ता है जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश है जो कभी भी फुट सकता है। इसलिये निगम प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देकर लोगो के धार्मिक और जनभावना का ख्याल रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *