0 थाने से लगभग आधे किलोमीटर दूर हुई वारदात
0 देर रात तक होटल और बार में शराब परोसने के कारण हो रही लगातार वारदात


बिलासपुर। शहर की कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों दिन बदत्तर होते जा रही है। आए दिन चाकू चल रहे न्यायधानी रक्तरंजित हो रही। पुराना बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी को लगातार दबाव के बाद पुलिस ने ले देकर गिरफ्तार किया और इधर फिर रविवार को देर रात मगरपारा स्थित होटल सिल्वर ओक में दो गुटों के बीच चाकू और धारदार हथियारों से हिंसक झड़प हो गई। झगड़े की वजह डांस के दौरान लड़कियों से टकराने की है। घटना में शामिल युवाओं में से कई युवक नशे में धुत थे। ऐसा बताया जा रहा जिससे विवाद और भी गंभीर हो गया। इस झगड़े के दौरान जमकर मारपीट हुई और होटल से लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के बीच विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि नौबत चाकू और अन्य धारदार हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच गई। नशे में चूर युवाओं ने होटल में जमकर उत्पात मचाया। हालात पर काबू पाने पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन प्रमुख और सफेदपोश लोग वहां से भागने में सफल रहे। हिरासत में लिए गए युवाओं से सिविल लाइन पुलिस पूछताछ की जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में ऐसी घटना हुई हो। कुछ समय पहले ही तारबाहर थाना क्षेत्र में बीयर की बोतल फोड़कर एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। आवश्यकता इस बात की है कि पुलिस प्रशासन अपराध दर्ज कर खानापूर्ति करने के बजाय कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने देर रात तक खुलने वाले बार और होटलों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
क्योकि गौरांग बोबडे हत्याकांड के बाद से शहर के होटल और बारो से लगातार इस तरह की वारदात सामने आ रही है जो न्यायधानी के लिए बेहद शर्मनाक है।
और ये है जिला अस्पताल का हॉल
इस तस्वीर को देखकर आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि स्थिति पूरे कुए और तालाबो में भंग घुली है जैसी है। इस वारदात में घायल रक्त रंजित युवक अस्पताल के केजुअल्टी में तड़पते पड़ा रहा कोई देखने वाला नही था।

हत्या के प्रयास का मामला बाउंसरों पर भी कार्रवाई
सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्य के मुताबिक इस वारदात में अमितेश काणे और राहुल डाहिरे को चोटें आई है। जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा। अभी 2 आरोपी अभिषेक एंथोनी और तमेश राव को हत्या के प्रयास के मॉमले में गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश किंज रही है। होटल के बाउंसरों के खिलाफ भी एफआईआर किया जा रहा है। क्योकि इन लोगो पर भी उन्हें बाहर निकालकर मारपीट करने का आरोप है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

