ब्रेकिंग

वार्ड नम्बर 33 गांधीनगर से कांग्रेस के ऑन रिजवी ने ठोकी पार्षद पद के लिए दावेदारी, कहा पार्टी ने मौका दिया तो करेंगे वार्ड का विकास

Spread the love

बिलासपुर। शहर के वार्ड नम्बर 33 गांधी नगर से कांग्रेस से पार्षद पद हेतु ऑन रिजवी ने दावेदारी ठोक दी है।

बी.कॉम. स्नातक(PG DCA) तक शिक्षा प्राप्त करने वाले ऑन रिजवी कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य और समाज सेवक स्व. अब्दुल मजीद के पोते व जूना बिलासपुर मस्जिद के सदर व कांग्रेस के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय अब्दुल वहीद के पुत्र व कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला महासचिव व छत्तीसगढ़ बैंड एवं डिस्को लाईट व्यापारी संघ के अध्यक्ष व गांधी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष अब्दुल नासिर खान के भतीजे है।

वे सन 1994 से दुर्गोत्सव समिति में अपने अध्यक्ष चाचा के साथ सेवा दे रहे है। ऑन रिजवी ने बताया कि उनका परिवार 3 पीढ़ी से कांग्रेस पार्टी में सेवा देते आ रहे और एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह सभी चुनावों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर सेवा देते आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *