ब्रेकिंग

कौन कर रहा वबाल का प्रयोग, गाय के गर्दन पर कील लगे बत्ते से हमला जनमानस में आक्रोश

Spread the love


0 शिव टॉकीज के सामने बिरियानी सेंटर के कर्मचारी पर लग रहे आरोप
0 कह रहे लोग सर्विलांस में है शहर का ये एरिया स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन

बिलासपुर।शिव टॉकीज के सामने एक बिरियानी सेंटर के कर्मचारी द्वारा शनिवार को गौ माता से क्रूरता का मामला सामने आने से हिन्दू संगठनों गौ पालकों और आमजनमानस में आक्रोश है।
घटना सुबह 11:12 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिरयानी के कर्मचारी ने कील लगे लकड़ी के बत्ते से निर्दयतापूर्ण गाय को मारा जिससे गाय के गले में कील धंसा रहा वह ऐसे ही घूमती रही जिसे देखकर आसपास के लोगो ने आक्रोश जताते हुए पुलिस और गौ सेवको को इसकी सूचना दी।

सवाल यह उठ रहा कि देश प्रदेश में जिस तरह का वातावरण चल रहा है ऐसे में इस तरह का दुस्साहस और प्रयोग क्यो।
शोसल मीडिया में फोटो वीडियो वायरल होने के बाद गौ सेवक शिकायत दर्ज कराने सिटी कोतवाली पहुँचे, गौ पालक को भी बुलाया गया परन्तु उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया ऐसा बताया जा रहा है।
आक्रोशित नागरिकों का कहना है कि इस तरह के पशु क्रूरता के मामले में जिला व पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई कर एक बड़ा सन्देश देना चाहिए ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके। दुबारा ऐसा दुःसाहस न करे।
शहर का यह इलाका सर्विलेंस में है हाईटेक सीसीटीवी कैमरे और आसपास व्यापारियों के लगे कैमरे के रिकॉर्डिंग निकालकर कार्रवाई की जानी चाहिए ।


इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया में पोस्ट डाल दोषी कर्मचारी और बिरियानी सेंटर संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

00कोतवाली टीआई विवेक पाण्डेय का कहना है कि गौ मलिक एफआईआर नही कराना चाहते। इसलिए पुलिस जांच कर रही।

00वही अंजना गौ सेवा सदस्य पवन निर्मलकर ने कहा गौ मालिक ही कार्रवाई करना नही चाहता इसलिए हम थाने से लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *