ब्रेकिंग

छात्र पर बेरहमी पूर्वक हमला करने से भड़का विद्यार्थी परिषद, लोयला स्कूल में मचा रहा फिर बवाल

Spread the love

0 दोषी टीचर पर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की।मांग

0 तनाव की सूचना पर स्कूल पहुची पुलिस

0 लगे गुंडागर्दी नही चलेगी और परिषद जिंदाबाद के नारे


बिलासपुर। लोयला स्कूल में टीचर द्वारा 8 वी कक्षा के छात्र की कान से खून आते तक पीटने के मामले को लेकर बवाल मच गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को स्कूल में घुसकर जमकर नाराबाजी की। इतना ही नही ऐसे जवाब तलब की कि प्रिनिसिपल को क्षमा याचना कर गिड़गिड़ाना पड़ा। परिषद ने उस टीचर के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
स्कूल में तनाव की खबर मिलते ही दनादन थाने और अफसरों की गाड़ियां भी पहुच गई। परिषद के आक्रोशित विद्यार्थयो ने टीचरों के कार्यप्रणाली स्कूल में व्याप्त अनियमितताओं को लेंकर प्रिनिसिपल फेबयानुस मिंज से चर्चा की,बातचीत के दौरान तल्खी से तनाव बढ़ा और पदाधिकारियो ने जब गर्म तेवर दिखाए प्रिनिसिपल को क्षमा याचना करनी पड़ी। प्रदर्शन और हो हंगामे के बाद छात्रनेताओं ने टीचर पर कार्रवाई और एफआईआर की मांग रखी, और आश्वासन मिला तब उग्र परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *