

बिलासपुर,,, टाउन हॉल के साइकिल स्टैंड पर एक महिला पार्षद और स्टाफ के बीच हुई तीखी बहस ने सबका ध्यान खींच लिया! घटना उस समय हुई जब महिला पार्षद अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठने के लिए साइकिल स्टैंड पर पहुंची! जैसे ही वे बाइक पर बैठने लगे, स्टाफ के दो कर्मचारियों ने उनसे किराया मांग लिया!

महिला पार्षद ने खुद को नगर निगम का पार्षद बताते हुए किराया देने से मना कर दिया!-लेकिन स्टाफ ने उनके इस तर्क को नकारते हुए साफ कह दिया!”पार्षद हों या आम आदमी, नियम सबके लिए बराबर हैं!” इस पर महिला पार्षद ने बहस की कोशिश की, लेकिन स्टाफ ने उन्हें कोई रियायत देने से इंकार कर दिया!
“यहां पार्षदी नहीं चलेगी, किराया देना ही पड़ेगा! स्टाफ की महिला कर्मचारी ने यह कड़ा संदेश दिया! देखते ही देखते बहस और गरमाई, और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई! कुछ लोग महिला पार्षद का समर्थन करते हुए बोले, “यह हमारी पार्षद हैं!” लेकिन स्टाफ ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं!
अंततः माहौल को शांत करते हुए और स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए महिला पार्षद ने 10 रुपये का नोट निकालकर स्टाफ को दिया, जिससे मामला शांत हुआ!



