ब्रेकिंग

गन्दा है पर धंधा है, मामला तिलकनगर के बेचिंग प्लांट से कालोनाइजरों को तैयार बिल्डिंग मटेरियल बेचने का

Spread the love

0 परसदा के साइट में गाड़ियों से भरकर ले जा रहे मटेरियल

0 24 घण्टे चल रहा प्लांट, धूल गर्द से वार्ड के नागरिको सता रहा स्वांस और दमे की बीमारी का डर

बिलासपुर । नगर निगम प्रशासन के अफसर जन स्वास्थ्य और जन सेवा के बजाए धन सेवा में लगे है। ड्राइवर और खलासी खुद बता रहे हैं कि तिलकनगर के बेचिंग प्लांट से वे गाड़ी में तैयार बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई फॉर्चून कंपनी के प्रोजेक्ट साइट परसदा लेकर जा रहे।

सीजीडीएनए की टीम ने शनिवार को तिलकनगर राम मंदिर के पीछे बेचिंग प्लांट से बिल्डिंग मटेरियल लेकर जा रही इस गाड़ी का पीछा किया जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर सीजी 04 एन कयू 6145 है।

पिछले दिनों सीजीडीएनए की टीम ने तिलकनगर राममंदिर के पीछे नदी किनारे रहने वाले रहवासियों से चर्चा कर खबर प्रसारित करते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ठ कराने प्रयास किया जिसका कोई असर निगम के अफ़सरों पर नहीं दिखा।


जबकि प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने इस प्लांट से दिन-रात उड़ने वाले राखड़ सीमेंट रेत और गिट्टी के डस्ट के कारण नींद हराम होने व बढ़ जनस्वास्थ्य का खतरा बता इसकी शिकायत निगम आयुक्त से करने की बात कही थी कि जब यहां का काम
डेढ़ साल से बन्द है तो यहां से बिल्डरों और कॉलोनाइजर को सप्लाई क्यो। नागरिकों ने इस प्लांट को तत्काल बन्द कराने निगम प्रशासन से मांग की थी, पर इस प्लांट से कारोबार आज भी जारी है जिससे जाहिर है कि निगम प्रशासन के अफसरों को जनस्वास्थ्य से कोई लेना देना नही है उल्टे दमा और स्वास के बीमारी की सौगात बांट रहे है।


चुनाव का समय है राजनीतिक दलों के नेताओ को भी इससे कोई सरोकार नही है वे टिकट कन्फर्म होने की आस लगाए नामांकन नामांकन के खेल में लगे है अब सवाल यह उठ रहा कि पीड़ित और परेशान जनता आखिर इस अवैध बेचिंग प्लांट से उड़ने वाले धूल गर्द से अपने और अपने परिवार को बचाने गुहार लगाए तो लगाए किससे।

चंद्रशेखर विठालकर, तिलकनगर

डॉ चन्द्र प्रकाश देवरस, तिलकनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *