ब्रेकिंग

फिल्मी स्टाइल में सरेराह कार में धमाका, महोबिया बिल्डर को उड़ाने की साजिश?

Spread the love


0 बमकांड से थर्राया इलाका पुलिज़ सड़क पर
0विधायक ने दहशतजदा परिवार को ढांढस बंधा लिया मौके का जायजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई के कोहका इलाके से मुम्बईय्या स्टाइल में सरेआम एक कार में बम विस्फोट कर महोबिया बिल्डर के परिवार को उड़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है।
कार में हुए विस्फोट के धमाके से पूरे इलाके में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई लोग चीखते पुकारते जान बचाकर भागते नजर आए।
घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है बताया जा रहा कि विस्फोट और वहां मची अफ़रा-तफरी का दृश्य आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि निशाने पर महोबिया बिल्डर का परिवार था। क्षेत्र में विस्फोट की खबर पर विधायक रिकेश सेन ने मौके पर पहुंच दहशतजदा परिवार से मुलाकात कर मौके का जायजा लिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरु कर दी है। घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *