
बिलासपुर . / अंचलवासियो के लिए गुरुवार और साल का पहला दिन अच्छी और सुखद खबर लेकर आया, कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन योजना” के तहत तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वही करीब माह भर से बन्द पड़ी स्लम स्वास्थ्य योजना की 8 चलित बसों को फिर से स्लम बस्तियों में दौड़ा यहां के रहवासियों को मुफ्त चिकित्सा देने आदेश भी आ गया।
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा 3 चलित चिकित्सा यूनिट बसों को जिले के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में बसे आदिवासियों को उनके ही गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने रवाना कर दिया। इन नए चिकित्सा बसों के जरिये जिले के 54 बैगा ग्राम और बसाहटों के रहवासियों तक चिकित्सा सेवा पहुचाई जा सकेगी, स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों की जांच और उपचार की जाएगी। प्रत्येक यूनिट में डॉक्टर, नर्स और लैब टेक्नीशियन की प्रशिक्षित टीम तैनात रहेगी, जिससे प्राथमिक से लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं मौके पर ही मिल सकें।

मोबाइल मेडिकल यूनिट में 25 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं 106 प्रकार की आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इससे ग्रामीणों को समय पर जांच और इलाज मिल सकेगा तथा उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह यूनिट हर माह लगभग 15 दिनों तक गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगी। इन शिविरों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ टीबी, मलेरिया, कुपोषण, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य और गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा दी जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा और स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता भी बढ़ेगी। पीएम जनमन योजना के तहत शुरु की गई यह सुविधा जिले के आदिवासी समुदाय के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी ।
इसके साथ ही आगामी 3 जनवरी से शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की बसें भी सिटी बस टर्मिनल डिपो से निकलनी शुरू हो जाएगी, शासन ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की चलित चिकित्सा यूनिट के 8 बसों को फिर से स्लम बस्तियों में उपचार के लिए भेजने का फरमान जारी जर दिया है।
संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर
000
शासन से आदेश आ गया है, स्लम स्वास्थ्य योजना की सभी 8 चलित चिकित्सा बसें 3 जनवरी से फिर से शहर के स्लम इलाको और हाट बाज़ारो में चिकित्सा के लिए निकलेगी।
अनुपम तिवारी
नोडल अधिकारी
चलित मोबाइल यूनिट स्लम स्वास्थ्य योजना
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

