
बिलासपुर,,, वार्ड नंबर 35 नागोराव शेष नगर में मंगलवार की शाम भाजपा की धूम रही! भाजपा के पार्षद प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने मेयर पद के प्रत्याशी एल पद्मजा (पूजा विधानी) के साथ डोर टू डोर जन सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में जन समर्थन मांगा! वही नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जिसमें नेताओ ने यह बताने की कोशिक की यदि विकास और शांति चाहिए! तो भाजपा के पक्ष में मतदान कर कमल खिलाये!

बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर वार्ड पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मेयर पद की प्रत्याशी को वार्ड के एक एक घर मे घुमाकर लोगो से परिचय कराया और आगामी 11 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर कमल खिलाने के आग्रह किया!

वही सुधाराम साव धर्मशाला के नीचे वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र गुम्बर, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई और अन्य वक्ताओं ने रुस युक्रेन युद्ध का हवाला देकर बताया कि देश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्यों जरूरी है! इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मोहल्लेवासी मौजूद रहे!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 8, 2026प्रशासन के स्वच्छता अभियान के दावे की वाट लगा रहे सरकारी शराब दुकान, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच के चिथड़ों से अटे पड़े है परिसर, प्लास्टिक बोतल से और कई गुना बढ़ जाएगा प्लास्टिक कचरा…
UncategorizedMay 8, 2026सुशासन तिहार के मंच से पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा “चप्पल से मारने” की बात से पब्लिक ने पीटी ताली,… इधर बिफरे पटवारी संघ ने जताया विरोध, दी तिहार के बहिष्कार की चेतावनी…
UncategorizedMay 7, 2026संगठन में बढ़ा मनीष का कद मिला भाजपा दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी, जिला – शहर में की गई नियुक्तियों की सूची जारी..
UncategorizedMay 7, 2026चर्चित बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर से जवाब – तलब कर एफिडेविड प्रस्तुत करने दिये निर्देश, कहा पूरे शहर भर में अवैध निर्माण क्या कर रहे आप…

