

बिलासपुर/ अंतराष्ट्रीय नर्सेस डे पर मंगलवार को कुमार साहब स्व० दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोनी में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता बढाने एक दिवसीय निःशुल्क गर्भाशय कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।


सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस शिविर में 67 महिलाओ ने जांच के लिए पंजीयन कराया, चिंताजनक बात यह रही कि इनमें से 35 में कुछ लक्षण मिले उनकी गहनता से जांच की गई, सम्भावित महिलाओ की जांच रिपोर्ट 2-3 दिन में आ जायेगी, जिनको दिक्क्त होगी उन्हें गायकोलॉजिस्ट के पास भेजकर उनका सम्पूर्ण उपचार कराया जाएगा। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकमियों ने महिलाओ को आसमान्य रक्त स्त्राव, श्वेत प्रदर लंबे समय से कमर या पेट दर्द, मासिक धर्म संबंधी अनियमितत अथवा अन्य स्त्री रोग संबंधी लक्षण के बारे में जानकारी दी
इस शिविर का उदेश्य गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय रहते उपचार सुनिश्चित कर महिलाओं की मृत्यु दर को नियंत्रित करना है। डायरेक्टर प्रोफेसर एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर जनस्वास्थ्य हित में विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। उन्होने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके। जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) मेडिकल कॉलेज के सहयोग से उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ बीपी सिंह
संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक
कुमार साहब स्व० दिलीप सिंह जुदेव सुपरस्पेशियलिटी
हॉस्पिटल, बिलासपुर
विनीता पटले
नर्सिंग हेड,सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर



