ब्रेकिंग

देहदान और नेत्रदान के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने की बड़ी पहल, शर्बत वितरण कर किया जनजागरण…

Spread the love

बिलासपुर । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की बिलासपुर इकाई ने देहदान और नेत्रदान के प्रति जनजागरण अभियान के तहत राजकिशोर नगर शनि मंदिर परिसर में शर्बत वितरण का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को देहदान और नेत्रदान के प्रति लोगो को जागरूक करना है। भीषण गर्मी के मद्देनजर समिति के सदस्यों ने यहाँ शीतल शर्बत वितरित कर आमजनमानस को नेत्रदान और देहदान के लिए प्रेरित किया, ताकि मरणोपरांत मृत व्यक्ति की देह से भावी मेडिकल स्टूडेंट पढ़ाई कर सके और नेत्रहीन व्यक्ति उनकी आंखों से इस दुनिया को देख सके। कार्यक्रम में न सिर्फ आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया बल्कि मारवाड़ी समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की। समिति के सदस्यों ने सदस्यों ने सरल भाषा में समझाया कि मृत्यु के बाद किया गया यह दान कई जरूरतमंदों को नया जीवन और नई रोशनी दे सकता है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान से किसी अंधे व्यक्ति की दुनिया रोशन हो सकती है, जबकि देहदान से चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को बड़ा सहयोग मिलता है।

इस दौरान जागरूकता पोस्टर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई और उनसे अपील की गई कि वे इस पुनीत कार्य में आगे आएं। समिति ने कहा कि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष मधु बगड़िया सहित रेखा सिंघानिया, सीमा चौधरी, सपना अग्रवाल, प्रीतो बुधिया, शारदा सिंगल, ज्योति अग्रवाल, पूनम मित्तल और खुशबू अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन के दौरान समिति ने लोगो से देहदान और नेत्रदान जैसे महादान के लिए आगे आकर समाज सेवा में अपना योगदान देंने आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *