ब्रेकिंग

मुंगेली में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली पोल, दो महीने में ही सड़कों की हालत जर्जर…

Spread the love

मुंगेली,,, मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में एक और सड़क निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है! हाल ही में अंबेडकर वार्ड के शिक्षक नगर में मानस भवन से बंशी भाटवानी के घर तक नई सड़क का निर्माण किया गया था! लेकिन दो महीने में ही सड़क की हालत बिगड़ने लगी! गिट्टियां सड़क से उखड़ने लगी हैं! और कई जगह गड्ढे हो गए हैं! जो सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं!


स्थानीय निवासियों का कहना है! कि यह सड़क निर्माण नगर पालिका चुनाव 2025 से पहले किया गया था! लेकिन अब इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है! कि जल्द ही बारिश के मौसम में यह और भी जर्जर हो जाएगी! इस निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताएँ साफ़ दिखाई दे रही हैं!


अधिवक्ता स्वतंत्र तिवारी, जो अंबेडकर वार्ड के निवासी हैं! ने कलेक्टर और सीएमओ से शिकायत की है! उन्होंने मांग की है! कि इस सड़क के निर्माण की तुरंत जांच की जाए, ठेकेदार का भुगतान रोका जाए और यदि पहले कोई आंशिक भुगतान किया गया हो तो उस राशि की रिकवरी की जाए! इसके साथ ही, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की भी सिफारिश की गई है! ताकि भविष्य में ऐसे ठेकेदारों को किसी भी सरकारी काम के लिए न चुना जा सके!
तिवारी ने यह भी कहा कि मुंगेली नगर पालिका में पिछले 5-6 वर्षों में जो भी सड़कें बनी हैं! उनमें भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताएं देखने को मिली हैं! उनका कहना है!कि नगर में विकास कार्यों की आवश्यकता है! लेकिन अगर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होते तो उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है!
अब देखना यह है! कि अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कैसे कार्रवाई की जाती है! और क्या इस तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी सजा मिलती है या नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *