
बिलासपुर। दुर्ग पुलिस ने गांजे की अफरा- तफरी के मामले में डायल 112 के चालक और आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनो ने बरामद 3 में से 2 बोरी गांजे की जब्ती दर्शा 1 को गायब कर दिया था पर भांडा फुट गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में भिलाई-3 थाने का आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 का चालक अनिल टंडन है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये है मामला
दुर्ग पुलिस ने पुरैना इलाके में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार को रोक तलाशी लेकर धीरेन्द्र शर्मा और युवराज मेहता को 3 बोरियो में भरा 18.792 किलोग्राम गांजे समेत पकड़ा था जिसकी कीमत करीब 1 लाख 11,500 रुपये बताई गई। आरक्षक विजय धुरंधर ने 1 बोरी को दबाकर अपने पास रख लिया जिसमें डायल 112 का चालक अनिल टंडन की भी मिली भगत थी। दोनो ने 2 बोरियो की ही जब्ती दर्शाई थी पर भेद खुल गया। पुलिस ने आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के चालक अनिल टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने संलिप्तता स्वीकार कर लिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

