ब्रेकिंग
Uncategorized

21 साल की सेवा के बाद रिटायर होकर लौटे फौजी के स्वागत में उमड़ा गांव, लगे जय हिंद और जय जवान जय किसान के नारे

बिलासपुर। देश की सीमाओं पर हर संकट से निबटने तैनात सशस्त्र सेनाओं में तैनात जवानों के प्रति आमजनमानस में कितना सम्मान है, आप खुद देखिये।


ये तस्वीरें जिले के सकरी क्षेत्र के ग्राम पांड की है। इस गाँव मे जन्मे सेना के जवान मनोज कौशिक मंगलवार को जब सेना से रिटायर होकर अपने घर लौटे तो उनके स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। उनके सम्मान में गांव में रैली का भी आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन पर विकास वर्मा, शारदा वर्मा, अदिति वर्मा व कौशल कौशिक सहित अन्य युवाओ ने जवान मनोज कौशिक का फूलमालाओं और गुलदस्ते से स्वागत किया और भारतमाता के जयकारे लगाए। ढोल ताशे के साथ पुष्प वर्षा की गई।
पांड गांव के दुर्गाप्रसाद कौशिक व माता सरस्वती कौशिक के पुत्र मनोज इंडियन आर्मी की इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिकल इंजीनियर रेजीमेंट में पदस्थ थे।
वे 24 मार्च 2003 को सेना में भर्ती हुए और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, हरियाणा समेत कई राज्यो में अपनी सेवा दी। उनके सम्मान और रैली में
शैलेंद्र कौशिक, विक्की कौशिक, ओमप्रकाश कौशिक, अकलेश कौशिक, शेरू कौशिक, अश्वनि कौशिक, मोनू कश्यप , अमित कौशिक, अनिल कौशिक, बबलू कश्यप, उमेश कौशिक, दिवाकर कौशिक, चंद्र कुमार कौशिक, शानू कौशिक, विकाश कौशिक, भूपेन्द्र कौशिक, कैलाश कौशिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button