
बिलासपुर। मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जूना बिलासपुर हटरी चौक के पास मनोहर टॉकीज के इलेक्ट्रॉनिकस बर्ड के गोदाम में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई।बड़े परिसर से उठ रही आग की लपटों और धुंए के गुबार की खबर पर सिटी कोतवाली और फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुँचा, पुलिस ने सड़क पर बेरिकेट्स लगा कर ट्रेफिक को डायवर्ट किया तो तमाशबीनों की भीड़ लग गई, भीड़ को खदेड़ कर आगे पीछे दमकल लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आगजनी की इस घटना से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान के जलकर खाक होने की खबर है।

आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा जहां आग लगी है उसी परिसर के एक हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक बर्ड संचालक का परिवार भी रहता है। आगजनी की घटना के बाद भयभीत परिवार के लोग बाहर सड़क पर निकल कर बदहवास बैठे रहे।
इससे पहले सोमवार को ही तेलीपारा के प्रिंस नॉवेल्टी में भी भयंकर आग लगी थी।
बस स्टैंड के पास भारत होजियरी में भी आगजनी की घटना हो चुकी है, जहां आग को बुझाने में तीन- चार दिन लग गए थे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 6, 2026बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जानकारी और दस्तावेज व प्रकरण को नए रूप में 7 को प्रस्तुत करने आदेश,
UncategorizedMay 6, 2026ये कैसा जनदर्शन और सुशासन तिहार,,, जब आवेदन लेने वाले निगम मुख्यालय के कर्मचारियों और नेताजी का ये हाल…
UncategorizedMay 5, 2026बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…
UncategorizedMay 5, 2026कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

