ब्रेकिंग

बाबी ढाबा संचालक और घनश्याम ठाकुर पर धोखाधड़ी का आरोप, 2 लाख रुपये की ठगी की शिकायत

Spread the love


 
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम मदनपुर निवासी कृष्ण कुमार कोसले ने बाबी ढाबा संचालक औऱ घनश्याम ठाकुर पर धोखाधड़ी कर पैसे लेने की शिकायत रतनपुर थाना में की है जिसपर रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ! आपको बता दे कि रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम मदन पुर निवासी कृष्ण कुमार कोशले पिता राम खिलावन कोशले ने अपने परिचित खैरखुँडी निवासी घनस्याम ठाकुर औऱ बाबी ढाबा संचालक बाबी शुक्ला पिता स्व दिलीप कुमार शुक्ला जो कि ग्राम गतोरी का रहने वाला है
इन दोनों ब्यक्तिओ के द्वारा नेशनल हाइवे में मुवावजा बढ़ाने के एवज में 2 लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कृष्ण कुमार ने रतनपुर थाना में शिकायत किया है साथ ही कृष्ण कुमार कोशले ने शिकायत में बताया है कि मुवावजा की राशि नही बढ़ने पर वापस पैसे की मांग करने पर टाल मटोल करते आ रहे है अब तो स्थिति यहाँ तक पहुच गयी है कि वापस पैसे मांगने पर गाली गलौच देने पर उतारू हो चुके है जिसे देखते हुए प्रार्थी कृष्ण कुमार ने रतनपुर थाना पहुचकर शिकायत करते हुए इन दोनों ब्यक्ति पर उचित करवाई करते हुए अपने पैसे को वापस दिलाने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *