ब्रेकिंग

पुलिस आरक्षक के घर से चोरी, एके 47 राइफल, 90 कारतूस और जेवर नकदी ले भागे चोर, बलरामपुर पुलिस प्रशासन सकते में

बिलासपुर। चोर पुलिसकर्मी के घर से एके-47 राइफल, 90 राउंड जिंदा कारतूस और सोने-चांदी का जेवर चोरी कर ले गए।

वारदात बलराम जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गांधीनगर थाने से महज 300 मीटर दूर आरक्षक आशीष तिर्की का घर है। जहाँ से चोर अत्याधुनिक एके-47 राइफल औऱ 90 राउंड जिंदा कारतूस लेकर भागे है।

आशीष जिले के जिला पंचायत सीईओ का गनमैन हैं।
सिपाही के घर से एके-47 जैसी घातक राइफल और कारतूस चोरी होने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के सम्बन्ध में पतासाजी शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।


कहा जा रहा कि प्रारंभिक जांच में मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अब तक इस वारदात में किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोरों को एके-47 की जानकारी मिली कैसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *