
बिलासपुर,,, मामले का विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को थानों में लंबित पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण का निराकरण करने के कडे निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना चकरभांठा के लूटपाट एवं छेडछाड के प्रकरण के फरार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 02.10.2024 के रात्रि में काली ढाबा के पास पीडिता को अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट करने की धमकी देकर छेडछाड किया था जिस पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 443/2024 धारा 74, 296, 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी प्रकार आरोपी अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर के द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 02.10.2024 को रामावैली गेट के पास प्रार्थी वेदांत शुक्ला निवासी रामावैली के साथ अश्लील गाली गुप्तार कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था जिस पर आरोपी के विरूद्व थाना चकरभाठा में अपराध कमांक 449/2024 धारा 309(6) 351(4) 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी का लोकेशन प्राप्त कर थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर में दबिस देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया और अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, प्रभाकर सिंह, आरक्षक सतपुरन जांगडे, रामकुमार सिदार, सुधीर कश्यप, महिला आरक्षक सुभद्रा चन्द्रा की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

आरोपी –
अंकित सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी देविका विहार कालोनी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedMay 5, 2026A.U में नारियल कूट राजनीति: चाकूबाजी, रिजल्ट गड़बड़ी और ‘तानाशाह’ कुलसचिव पर NSUI का हमला, सुरक्षा पर सवालों की बरसात, हटाने की मांग तेज, नहीं सुधरा सिस्टम तो उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्रों का गुस्सा फूटा खुलकर सामने आया मामला…
UncategorizedMay 4, 2026बिलासपुर में राहत की पहल: बिलासपुर में 6 मई को सिकल सेल व थैलेसीमिया मरीजों के लिए फ्री जांच, महंगी HLA टेस्टिंग भी मुफ्त, अपोलो दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे सलाह, गंभीर मरीजों को इलाज में मिलेगी लाखों की सहायता…
UncategorizedMay 1, 2026ऊर्जा के असली हीरो: SECL खनिक दिवस में श्रमिकों को सलाम, पसीने की ताकत से रोशन देश—सीएमडी हरीश दुहन बोले, मशीन नहीं, कामगार ही कंपनी की पहचान….
UncategorizedApril 30, 2026बिलासपुर में E.D का बड़ा धमाका: सर्राफा कारोबारी के घर-कारोबार पर छापा, 2000 करोड़ शराब घोटाले से जुड़े तार, फरार आरोपी से कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल, शहर के व्यापारिक गलियारों में मचा हड़कंप, कार्रवाई से कई राज खुलने के आसार…

