ब्रेकिंग

और ये रहा गुणवत्ता के रट्टा का एक और कमाल, हाथ से निकल रही 1 करोड़ 40 लाख के सड़क की परतें, न ईई जवाब दे रहे न ठेकेदार…

Spread the love


0 कलेक्टर से भी की जा चुकी है, शिकायत
0 क्या देख रहे जिम्मेदार, उठ रहे सवाल

बिलासपुर । गुणवत्ता का पहाड़ा पढ़ने वाले नेताओं और अफसरो के बिलासपुर जिले में हाल ही में बनवाये गए 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत वाले सड़क का क्या हाल है, आप भी देख लीजिए कैसे मिट्टी के ऊपर बिना बेस बनाये बनाई गई सड़क के डामर की परत ऐसे
हाथ से ही निकल जा रही है।

बताया जा रहा कि निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक के इस सड़क के निर्माण का ठेका ठेकेदार अतुल शुक्ला के फर्म को दिया है। ग्रामीणों ने सड़क की उधड़ रही परतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सड़क का जायजा लेने पहुंचे जिससे ये गड़बड़ी खुलकर सामने आ गई।  जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से भी इसकी शिकायत करते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की। स्थानीय लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल इस घटिया निर्माण का वीडियो जमकर वायरल हो रही, जिससे सरकार की जमकर फजीहत हो रही है,,,


आरोप है कि ठेकेदार ने मुरूम का बेस बनाकर डामरीकरण कराने के बजाय मिट्टी बिछवाकर डामरीकरण करा दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अफसरों पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, आरोप है कि सड़क पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई और जगह-जगह से गिट्टियां निकलने लगी हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है।जनप्रतिनिधियों ने इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
000

न अफसर कॉल रिसीव कर रहे न ठेकेदार

इस ग़म्भीर मामले का आखिर सच है क्या यह जानने के लिए सीजीडीएनए की टीम ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सीएस विंध्यराज से उनके कार्यालय में भेंट कर चर्चा का प्रयास किया, परन्तु वे ऑफिस में नही मिले उनसे और ठेकेदार अतुल शुक्ला को कॉल कर उनसे चर्चा का प्रयास किया परन्तु दोनो ने कॉल ही रिसीव नही किया। दोनो को व्हाट्सप पर विषयवस्तु का मैसेज भेजा गया परन्तु उन्होंने कोई जवाब नही दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *