ब्रेकिंग

कहते थे इलाके में जोन कार्यालय खुलने से होगा काम दूर होंगी समस्याएं, करोड़ो के धान मंडी रोड पर चल रहा रेत गिट्टी का अवैध कारोबार

Spread the love

बिलासपुर। तोरवा जोन कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर करोड़ो की रोड पर ट्रेडर्स संचालक खुलेआम रेत, गिट्टी और ईट बेचने का धंधा कर रहें है। तोरवा चौक से तोरवा पूल मेनरोड पर भी खुलेआम रेत का धंधा चल रहा।
आसपास के लोग कह रहे है सबकी मिली भगत है, निगम के अफसर कर्मचारी इन्ही सड़को से होकर आना जाना करते है, ट्रफिक पुलिस का अमला इसी रोड पर वाहन चेकिंग और चालानी कार्रवाई करते आये दिन दिखाई देते है, लेकिन उन्हें सड़क किनारे अवैध ढंग से कारोबार करने वाले ये बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी नही दिखते।


इसको लेकर सीजीडीएनए ने जॉन नम्बर 6 तोरवा के जॉन कमिश्नर मधुलिका सिंह से उनके कार्यालय में बहुत कर और मोबाइल पर काल कर चर्चा का प्रयास किया परन्तु उनसे मुलाकात और बात नही हो सकी।
वही जोन कार्यालय के स्टाफ ने बताया कि मैडम सुशासन शिविर में गई है, धान मंडी रोड के बिल्डिंग मटेरियल सप्लायरों को कई बार नोटिस जारी किया पर वे मानते ही नही।

जगह जगह सड़क पर रेत गिट्टी डम्प और बिखरा पड़ा है ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो आखिर जिम्मेदार होगणकौन ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *