ब्रेकिंग

संजय तरण पुष्कर में छपाक- छपाक अप्रेल से, सफाई के बाद पूल में जलभराव शुरू

Spread the love

बिलासपुर। शहर के आकर्षण के प्रमुख केंद्र नगर निगम के संजय तरण पुष्कर जल्द तैराकी के शौकीन लोगो के लिए खुलने जा रहा है। इसके 7- 8 दिन में शुरू होने का दावा किया जा रहा है।

साफ सफाई के बाद मंगलवार से पूल में पानी भरना शुरू करा दिया गया है। 8-10 दिन में पूल भरने और पूल के भरने के बाद इसे विधिवत चालू करने की बात कही जा रही है। शुल्क को यथावत रखा गया है नए मेंबरो का पंजीयन किया जा रहा है।
इसके साथ ही स्विमिंग पूल के शुरू होने का इंतजार करने वाले तैराकी के शौकीनों को भी जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगा।
बच्चा पूल भी तैयार

इसके साथ ही नवनिर्मित बच्चा पूल को भी ट्रायल के लिए भर दिया गया है। एक बार फिर सफाई के बाद इसे भी भरकर चालू कर दिया जाएगा।

प्रमिल कुमार शर्मा, प्रबन्धक संजय तरण पुष्कर व अतिक्रमण शाखा अधिकारी नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *