
0 लो कर लो बात कह रहे आरटीओ को भेजेंगे इनका लाइसेंस निरस्त करने प्रस्ताव

0 कार्रवाई में भी झोल, रास्ता जाम करने पर नो एफआईआर, 7 के बजाय 6 गाड़ियों का काटा गया चालान
बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर गाड़ियों के काफिले को अड़ा सड़क जाम कर दबंगई दिखाते हुए रील बनाने के वायरल वीडियो से मची फजीहत के बाद पुलिस ने 6 गाड़ी चालको पर महज दो–दो हजार रुपए का जुर्माना किया है। चर्चा इस बात को लेकर चल रही कि गोलबाजार में गलती से रांग साइड घुसने वाले आमजनों पर जहां 5-5 हजार का जुर्माना ठोका जा रहा वही हाइवे पर बेवजह जाम लगा पुलिस को खुली चुनौती देने वालो को महज 2-2 हजार आखिर पुलिस कौन से एक्ट पर चल रही। आखिर संदेश क्या जा रहा…

लोगो का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई में भी झोलझाल है गाड़ियां 7 थी जबकि 6 गाड़ियों का ही चालान काटा गया। नवधनाढ्य शोहदों के खिलाफ रास्ता रोकने का भी मामला बनता है, पर न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही अन्य मामलों की तरह ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले स्टंटबाजों की तरह इनका फोटो सार्वजनिक किया गया। उल्टे सब सेंसर कर मामले को ही निबटा दिया गया।
ये है मामला –
बताया जा रहा कि भाजपा नेता के करीबी कांग्रेस नेता का बेटा अपने साथियों के साथ नई लक्जरी गाड़ी खरीदने के बादअपने दोस्तों की गाड़ियों के काफिले के साथ नेशनल हाईवे जामकर रील बनवाया और सड़क पर जमकर जश्न मनाया, वीडियो बनाने के लिए बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन बुला ड्रोन से शूटिंग करवाई गई। शूटिंग करवाने के लिए सड़क को रोक दिया गया। बीच सड़क को रोक कर गाड़ियां खड़ी कर अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान पीछे ट्रैफिक रुका रहा। रसूखदार युवक और उसके दोस्तों ने नेशनल हाईवे को शूटिंग स्पॉट बना लिया था। इस दौरान रसूखदार युवकों को टोकने की हिम्मत किसी में नहीं की। सड़क जाम होने से वाहन चालकों के साथ ही अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को रौब जमाने के लिए नेता पुत्र ने खुद ही अपनी आईडी में पोस्ट किया है। वीडियो के वायरल होने पर जब लोगो ने पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की खिल्ली उड़ाते हुए ट्रोल करना शुरू किया, तब फजीहत के डर से नेता पुत्र ने इसे डिलीट कर दिया। वही उसकी एक फोटो प्राइवेट गनमैन के साथ भी है दिखाई दे रही हैं।
कोई इस वीडियो को रायपुर रोड तो कोई बिलासपुर रतनपुर नेशनल हाईवे का बता रहे है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के 2 दिन बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तब ये कार्रवाई की गई।
इनका कटा चालान
मामले में जोर आजमाइश के बाद पुलिस ने देर से ही सही
यशवंत मिश्रा, वेदांत शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा,अभिनव पांडे, विपिन वर्मा दुर्गेश ठाकुर के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए प्रति व्यक्ति दो– दो हजार रुपए का चालान काटा हैं। वहीं इन सबके लाइसेंस के निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही।
पूछ रहे लोग तो क्या हमने इन नवधनाढ्यों से भी बड़ा अपराध कर डाला
शहर का गोलबाजार ट्रेफिक पुलिस के राजस्व कमाई का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां न तो किधर से आना किधर जाना है इसका संकेतक लगाया गया है न स्टाफ की तैनाती की गई है, कैमरा दुरुस्त है खटाखट फोटो खींच इस छोटी से अनजाने में कई गई गलती के लिए 5-5 हजार का चालान भेजा जा रहा, लोग पूछ रहे कि क्या उनका अपराध हाइवे को जाम कर रील बनाने वाले नवधनाढ्यों से बड़ा है या फिर उनका दोष इतना है कि उनके पास कोई राजनीतिक रसूख नही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

