ब्रेकिंग

सरकारी राशन में बड़ा घोटाला: बीजेपी कार्यकर्ता दुकानदार ने गरीबों को राशन की जगह दिया नगद, कैमरे में कैद हुई अवैध हेराफेरी की तस्वीर…

Spread the love

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले के तालपारा वार्ड क्रमांक 25 में संचालित अन्नपूर्णा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार में गरीबों के राशन के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है! कैमरे में कैद एक वीडियो में देखा गया कि दुकानदार हितग्राहियों को राशन देने के बजाय नगद पैसे दे रहा है! दुकानदार ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कैमरे पर बात करने से इंकार किया, लेकिन पैसे देने की बात को किसी अन्य मुद्दे से जोड़कर कबूल कर लिया!

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा खेल खाद्य विभाग की लापरवाही और संरक्षण में चल रहा है! सरकारी राशन की जमकर हेराफेरी और काला बाजारी हो रही है! आरोप है! कि राशन दुकानों से चावल को खुले बाजार में बेचा जा रहा है! और फिर वह चावल बड़े गोदामों और राइस मिलों तक पहुंचता है! यह एक सुनियोजित सिडिकेट का हिस्सा बताया जा रहा है!

शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मुफ्त या सस्ती दर पर राशन मुहैया कराया जा रहा है! लेकिन कुछ दुकानदार इस योजना को पलीता लगाने में जुटे हैं! भौतिक सत्यापन की पूर्व सूचना मिलने के बाद कई दुकानदार स्टॉक रिकॉर्ड दुरुस्त करने में लगे हैं! और इस बीच हितग्राहियों को खाद्यान्न न देकर नगद राशि दी जा रही है!

अब सवाल उठता है! कि क्या खाद्य विभाग इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच करेगा या फिर इसे भी अन्य मामलों की तरह रफा-दफा कर दिया जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *