0 भवन शाखा अधिकारी ठहराया शहर के अव्यवस्थित बसाहट के लिए जिम्मेदार


0 सरकारी, विवादित जमीनों और नवनिर्मित भवनों के नवीनीकरण पर लगाया भ्र्ष्टाचार और शासन को क्षति पहुचाने का आरोप



बिलासपुर/ पुराना बस स्टैंड निराला नगर निवासी कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने मेयर और सभापति को चर्चित भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा के खिलाफ गम्भीर अनियमितताओं का आरोप लगा लिखित शिकायत कर उनके कृत्यों की उच्चाधिकारियों या एमआईसी की एक समिति गठित कर जांच कराने और उनके रिटायरमेंट का हवाला देकर उनके समस्त देयकों का भुगतान रोकने की माग की है।



7 बिंदुओं की शिकायत में कांग्रेस नेता ने कहा ही कि श्री शर्मा लंबे समय से भवन अधिकारी के पद पर कार्यरत है और भृष्ट आचरण कर शहर की बसाहट को गड़बड़वा रहे। उनका आरोप है कि नगर के सभी वार्डो इनकी सहमति से अवैध निर्माण हो रहे है। श्री शर्मा पर उन्हें रोकने के बजाय नोटिस देकर लटकाने, शासकीय निजी और न्यायालय में लंबित प्रकरणों वाली भूमि में धड़ल्ले से कार्य की छूट देकर विवादित भूमि पर बने भवन मालिको से मोटी रकम लेकर अवैध को वैध करने. उनके कार्यकाल के दौरान वैध किये गए निर्माण की जमा कराई गई राशि की जांच कराने. अवैध भवनो को वैध करने की प्रक्रिया का पालन किया गया है या नही.
इसकी भी जांच कराने मांग.
बिलासपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के बंगले से लगे उनके चर्चित आवासीय भूमि पर अपने पद का दुरूपयोग कर नियम विपरीत व्यवसायिक परिसर का निर्माण करा बनने से पहले नियमितीकरण कराने.
निगम क्षेत्र में नवनिर्मित भवनों को नवीनीकरण दर्शा शासन को क्षति पहुचा भवन मालिको से अवैध वसूली करने का आरोप लगा गिरिश पाण्डेय, और आशीष पाण्डेय के प्रकरण का उदाहरण भी दिया है, जिसमे इनके पुराने भवन को तोड़कर नए व्यवसायिक परिसर का निर्माण करा भवन अनुज्ञा की राशि में गफलत का भी आरोप है। कांग्रेस नेता ने इसकी शिकातय राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में करने की बात कही है. उन्होंने इसकी प्रतिलिपी भीआयुक्त नगर पालिक निगम को प्रेषित की है.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 22, 2026रतनपुर कलमीटार माँ महामाया धाम में नवरात्र पर्व की धूम, रविवार को चतुर्थी पर्व पर लगा रहा दर्शनार्थियों का तांता
UncategorizedMarch 22, 2026महासमुंद में चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर बड़ा हादसा, रोपवे का केबल टूटने से पहाड़ी पर गिरी दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली, 1 की मौत 16 घायल
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

