0 बिजलीं ठप अंधेरे में चल रहा रेस्क्यू, किसी के हताहत होने की खबर नही
0 गम्भीर बीमार और घायलों को शिफ्ट किया गया दूसरे अस्पतालों में


बिलासपुर।उत्तरप्रदेश के लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में भीषण आग लग गई। अस्पताल के दूसरी मंजिल के आईसीयू से भड़की आग और धुंए के गुबार से अफरा तफरी मच गई। 200 मरीजो को किसी तरह बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वही गंभीर घायल और बीमारों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।


दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। पुलिस के अफसर मौके पर पहुच गए है। आग लगने के बाद से बिजलीं ठप होने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। आसपास के मौजूद लोगो और मेडिकल स्टाफ ने धुंए के गुबार से मरीजो को बाहर निकालने अहम भूमिका निभाई।
अभी भी अस्पताल बिल्डिंग से आग की लपटें उठ रही है धुंए का गुबार उठ रहा हैं।



