
बिलासपुर/ शशश… जिले का खनिज महकमा सो रहा है । एनएच 130 पर सेंदरी में स्वामी आत्मानन्द स्कूल के ठीक सामने बंधवा तालाब में दिनदहाड़े बेखौफ पोकलेन और हाइवा लगाकर मिट्टी का धड़ल्ले से खनन और परिवहन कराया जा रहा।

सीजीडीएनए की टीम ने रतनपुर से लौटते समय सेंदरी एनएच 130 से लगे बंधवा तालाब में धड़ल्ले से चल रहे।खनन और परिवहन की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया आप खुद देखिये इस तस्वीरों में कैसे धड़ल्ले से मनमाने ढंग से पोकलेन और आधा दर्जन से अधिक हाइवा लगाकर तालाब को खुदवा मिट्टी का परिवहन किया जा रहा…
विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अब (जीरामजी) हो गया है, नाम बदला पर हालात नही बदले… नियम के मुताबिक तालाब की गहरीकरण का काम जीराम जी योजना के तहत मजदूर लगाकर कराने का नियम है ताकि ग्रामीणों को वो गारंटी वाला रोजगार मिल सके, लेकिन सम्भागीय मुख्यालय से महज 8-10 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे के किनारे दिन दहाड़े खुलेआम पोकलेन और हाइवा लगाकर मनमाने ढंग से तालाब का खनन और मिट्टी का परिवहन कराया जा रहा, न जिले की खनिज संपदा की रक्षा के दायित्व का निर्वहन करने वाले खनिज विभाग को इससे मतलब है न जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरो को…
00

सीजीडीएनए की टीम ने उपसंचालक खनिज संसाधन केके गोलघाटे को कई बार कॉल कर उनसे चर्चा का प्रयास किया उन्हें व्हाट्सप पर खनन की तस्वीरे और वीडियो भेजकर जानकारी मांगा गया कि क्या किसी को खनन की अनुमति दी गई है, उन्होंने तस्वीरे भी देखी पर कोई जवाब नही दिया।
00000
बंधवा तालाब में जो खुदाई हो रही है उसको लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने मुझसे शिकायत की थी, शायद कलेक्टर के पास भी शिकायत लेकर गए थे…
राजेन्द्र साहू(डब्बू)
कांग्रेस नेता, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र सेंदरी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 31, 2026नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य बनने पर भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई, कहा बढ़ा बिलासपुर का मान
UncategorizedMay 30, 2026बिल्हा गोढ़ी के सुशासन तिहार के मंच से कांग्रेस नेता राजेन्द्र के हवाई यात्रा और मेलोडी उटकने से मचा बवाल, कहा धान न खरीदना पड़े इसलिए कर रहे दुनिया भर का षड्यंत्र…
UncategorizedMay 30, 2026क्या यही सुशासन है,,, कही शिकायतों पर अफसर को भरे मंच फटकार, कही अफसर को तड़ी, कही अफसर की बदसलूकी, तो कही भरे शिविर में चाकूबाजी…
UncategorizedMay 27, 2026सबका साथ सबका विकास, अपनी ही सरकार में ठेकेदार और अफसर से सत्तासीन पार्टी के पार्षद हताश,,, ट्रिपल इंजन की सरकार में सुशासन के दावो का ये हाल, भाजपा के पार्षद मांग रहे पानी कर रहे जोन आयुक्त और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

