ब्रेकिंग

नवा नेवाड़ी खीर खाये, जुन्ना खाये खीरा पूछ रहे लोग कौन है मेयर भौजी या भैया, मेयर पति के हस्तक्षेप से बिगड़ रहा माहौल, रंगा सदन छोड़ निकले बाहर

Spread the love


बिलासपुर। भाजपा के हर सरकार की पहली सामान्य सभा और बजट सत्र काफी विलम्ब से शुरू हुई और शुरू होने से पहले ही बवाल मच गया।

हुआ यूं कि भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों का आना शुरू था। तभी वहां पहुची एमआईसी सदस्य ने भाजपा नेता अशोक विधानी से पूछी मेरी जगह कहां हैं श्री विधानी ने उन्हें बिठाने के लिए पहले से बैठे पार्षद रंगा नादम को उठा महिला एमआईसी सदस्य को बिठा दिया। इससे नाराज श्री नादम सदन की बैठक छोड़कर निकल गए। करीब 1 घंटे बाद पार्षद फिर पहुंचे और मीडिया और आमजनों के साथ बैठ गए । आरोप है कि वे निगम के अफसरों की बैठक भी ले रहे जिसको लेकर भी पार्षदो और कुछ अफसरों में नाराजगी की बात भी सामने आ रही है।
इससे भी बड़ी नाराजगी इस बात की है कि सत्ता में आने के बाद नए फार्मूले पर चल रही सरकार और संगठन के बीच तालमेल और लिहाज का बांध भी टूट गया है। नए नेताओ को आगे बढाने और पुराने को मार्गदर्शक मंडल का रास्ता दिखाने के कारण ज्यादातर नेता अब पार्टी संगठन और सरकारी कार्यक्रमो में जाने से भी कतरा रहे ऐसी भी चर्चा है।


बाबू बिसलेरी भी बने किरकिरी

अरपापार के एक पुराने पार्षद के प्रति भी एमआईसी सदस्यों और पार्षदो में आक्रोश है, बताया जाता है कि उन पर एमआईसी की बैठक के दौरान होशियारी करने और सीनियर पार्षदो की नाम पट्टिका को हटाकर खुद वहां बैठने का आरोप है जिसको लेकर उनसे खार खाये एमआईसी सदस्य उन्हें ताड़ने में लगे है।

बैठक में छाया रहा बिजलीं पानी और लिंगियाडीह तोड़फोड़ का मुद्दा


सामान्य सभा की बैठक में बिजलीं पानी रोड नाली और साफ सफाई, लिंगियाडीह में हुई तोड़फोड़ का मामला छाया रहा। पार्षदो ने आरोप लगाया कि अरपा में घसीट- घसीटकर बनवाये जा रहे बैराज के लेटलतीफी के कारण इस बार शुरुआती गर्मी में ही जलसंकट गहरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *