ब्रेकिंग

ठाकुर सुंदर सिंह पंचतत्व में विलीन, बेलतरा विधायक सुशांत ने पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। लिंगियाडीह के प्रतिष्ठित नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 87 वर्षीय ठाकुर सुंदर सिंह ( बड़े गौटिया ) का सोमवार को दयालबंद के मधुबन मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने फूल माला और भारतीय जनता पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पार्टी के प्रति उनके संघर्ष जीवन पर्यन्त निष्ठा से जुड़ाव को याद किया।

दिवंगत श्री सुंदर सिंह नवभारत के पत्रकार किशोर कुमार सिंह के ससुरजी थे।


उनके अंतिम संस्कार में स्वजन परिजन स्नेहिजन पत्रकार जगत और राजनीति से जुड़े नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *