ब्रेकिंग

टिकरापारा में पथराव मारपीट कर 3 गाड़ियों को कर दिया आग के हवाले, 4 माह से चल रहे गैंगवार में भाजपा से जुड़े चर्चित नेता का आ रहा नाम कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

Spread the love

बिलासपुर,,, टिकरापारा में सोमवार – मंगलवार की रात हुई पथराव मारपीट और 3 गाड़ियों को जलाने की घटना से बड़ी गैंगवार की बात सामने आ रही है! कहा जा रहा है कि 2 गुट के बीच जो संघर्ष 4 महीने से चल रहा है! ये वारदात उसी का हिस्सा है जो कभी भी हत्या जैसी बड़ी अनहोनी तक पहुँच सकता है! इस पूरे मामले में 1 चर्चित भाजपा नेता का नाम सामने आ रहा है! जिससे पुलिस वाले भी डर रहे है! क्योंकि उसने अपने रसूख के दम पर पूर्व में एक थानेदार की कुर्सी ही पलटा दी थी!

गत सोमवार, मंगलवार की रात गणेश नगर चुचुहियापारा का प्रियांशु बक्सेल, गुलशन अटलेश्वर और ऋषभ मिरी 2 बाइक से पचरीघाट के कामलीवाले बाबा के उर्स में शामिल होने आए थे! रात करीब 2 बजे ये लोग घर लौट रहे थे! तभी तलवार और लाठी रॉड से लैस दूसरे पक्ष के 35-40 लड़को ने उन्हें टिकरापारा मन्नू चौक के पास रोक कर लाठी, डंडे से हमला और पथराव किया जिससे प्रियांशु औऱ उसके साथी गाड़ी छोड़ जान बचाकर वहाँ से भागे तो हमलावरों ने उनकी 2 बाइक और वहां खड़ी 1 स्कूटी को सड़क पर पटककर आग लगा दिया!


प्रार्थी आदर्श मिरी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस 3-4 अज्ञात लड़को के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है! वही इस घटना से पीड़ित मोहममद रेहान खान का कहना है! कि हमलावरो ने उनकी हत्या की नीयत से उन पर हमला किया है! ये झगड़ा 3-4 माह से चल रहा है! सप्ताह में 2 से 3 बार मारपीट हो रही है! तारबहार औऱ सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत और रिपोर्ट दर्ज है! यदि समय रहते पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नही की तो इस गैंगवार से बड़ी अनहोनी और मर्डर तक हो सकती है!

मोहम्मद रेहान खान, पीड़ित जिसकी गाड़ी जला दी गई

विवेक पाण्डेय, टीआई सिटी कोतवाली, बिलासपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *