ब्रेकिंग

पहलगाम के आतंकी हमले पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा, केंद्र सरकार उठाये सख्त कदम पूरा देश साथ, प्रदेश की बदहाल सड़को के लिए साय सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

0 ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत करने की हिम्मत न करे

0 घटना के लिए पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

बिलासपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूरा देश पहलगांव में हुए आतंकियों के कायरानां करतूत से शोक संतृप्त और आक्रोशित है। हर जुबा पर एक ही चर्चा है कि बहुत हो गया अब आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रही उसी तर्ज पर केंद्र सरकार को भी आतंकवाद के खिलाफ टारगेट करना चाहिए। वही प्रदेश की बदहाल सड़को के लिए राज्य सरकार को भी कोसा वे बिलासपुर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
श्री सिंहदेव ने कहा कि पूरे देश मे आक्रोश की लहर है। जम्मू कश्मीर के नागरिक भी मेहमानों के साथ हुई आतंकी घटना से बेहद नाराज है, और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने
कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए अब आर-पार की रणनीति जरूरी है।
अब कोरे बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस और प्रभावशाली कार्रवाई करनी होगी।
उन्होंने इस हमले को निंदनीय और वीभत्स बताते हुए कहा कि यह हमला देश में अस्थिरता पैदा करने और आपसी भाईचारे को तोड़ने की साजिश है। इसलिए अब आर-पार की रणनीति जरूरी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश, चाहे वह किसी भी राज्य, समाज या विचारधारा से जुड़ा हो, सेना और सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। ऐसी घटनाएं हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकतीं, बल्कि एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प और मज़बूत होता है। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत करने की हिम्मत न कर सके। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को भी घेरा और कहा कि अगर उसकी जमीन से लगातार आतंकी घटनाएं संचालित होती रहीं, तो उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़को को लेकर राज्य सरकार को भी घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *