ब्रेकिंग

कोमल का जादू चल गया, दी थी नाले- नालियों की सफाई से निकले मलबे को न हटाने पर पालिका दफ्तर में फेकने की चेतावनी उठ गया कचरा

Spread the love


टेकचंद कारडा
तखतपुर

इसलिए दी थी चेतावनी

बिलासपुर । नगर पालिका तखतपुर द्वारा नाले-नालियो से निकले मलबे के उठाव न करने से नाराज पार्षद कोमल सिंह ने चेतावनी दी थी कि यदि मलबे को 24 घण्टे के अंदर नही हटवाया गया तो वे उसे उठाकर वे पालिका दफ्तर में फेकेंगे।
उनकी इस चेतावनी का असर ये हुआ कि नगर पालिका प्रशासन ने आनन- फानन में मलबे के उठाव करवा दिया।
पार्षद कोमल सिंह का कहना था कि वार्ड के नागरिकों ने जनसेवा के लिए उनका चयन किया था, नागरिक लगातार इस बात की शिकायत कर रहे थे कि पालिका के सफाई कर्मी नाले- नालियों की सफाई कर मलबा वही छोड़ देते है, जिससे सड़क तक मलबा फैलने के कारण न सिर्फ उन्हें आवागमन मे परेशानी हो रही थी, बल्कि गन्दगी और बदबू से उनका जीना मुहाल था। उनकी मांग पर ही उन्होंने ये ऐलान किया था।

ऐलान के बाद करा दी सफाई

पालिका प्रशासन ने जनता की आवाज पर एक्शन लिया उन्हें राहत दी इसके लिए वे पालिका प्रशासन की सराहना करते है और भविष्य में भी इसी तरह उनकी आवाज सुनी जाएगी ऐसी कामना करते है।
साथ ही उन्होंने वार्ड 3 के लापरवाह व नदारद सफाई कर्मी की जगह दूसरा कर्मचारी देने की मांग की हैं ताकि फिर इस तरह हफ्ते भर मलबा न पड़ा रहे।

कोमल सिंह ठाकुर पार्षद


पार्षद श्री सिंह ने कहा कि एक ओर उपमुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि नगर पालिका का सीएमओ प्रतिदिन सुबह उठकर नगर की साफ सफाई व्यवस्था को देखें वहीं दूसरी ओर नगर में नालियों से कचरा नहीं उठने ,पानी की व्यवस्था न होने ,सड़क धूल भरी होने की शिकायत आम है जिस पर तत्काल संज्ञान में लेकर व्यवस्था बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *