0 आरोपी को राजीव गांधी चौक से वाहन समेत पकड़ना बता रही पुलिस
0 सुपारी किलिंग, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट का आरोपी निकला तस्कर


बिलासपुर। नशे के सौदागर अब हथियारों का कारोबार भी करने लगे। न्यायधानी की सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर बदमाश शहबाज उर्फ शिबू खान को
30 शीशी Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप, 3 पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस 7 खाली खोखे और तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया लक्जरी वाहन समेत धरदबोचा। पकड़ा गया आरोपी सुपारी किलिंग, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधो में शामिल बताया जा रहा। इस तरह का ये पहला मामला नही है इसके पूर्व भी पुलिस ने रस्करो के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त किया था, जिससे संकेत मिल रहे है कि शहर में नशे के साथ अवैध हथियारों का धंधा भी बेधड़क चल रहा है, ये तो पकड़ा गया न जाने ऐसे कितने हथियार विलासपुर और आसपास के गावो तक पहुच चुके है, इसका कोई अंदाजा नही है।

पुलिस की माने तो गत 30 अप्रेल को मुखबिर से सूचना मिली कि शहबाज उर्फ शिबू अपनी गाड़ी में नशीली दवाइयों और हथियार तस्करी कर ले जा रहा है। सूचना पुलिस ने राजीव गांधी चौक पर स्टॉपर लगाकर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और हथियार मिले।
दर्ज है संगीन मामले
पूछताछ से पता चला कि आरोपी शहबाज खान पूर्व में सुपारी किलिंग, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल रहा है। उसके खिलाफ 2014 में थाना सिविल लाइन में धारा 294, 506, 323, 34 IPC एवं 25 Arms Act, 2015 में जीआरपी बिलासपुर में धारा 294, 324, 506, 2016 में थाना कोनी में धारा 279
2014 में कोतवाली जांजगीर में धारा 147, 148, 341, 294, 506, 307, 332, 353, 120बी का मामला दर्ज है।
पुलिस ने हथियार और नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में आरोपी शहबाज के खिलाफ NDPS Act की धारा 21(C) और Arms Act की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
बड़ी वारदात रोकने का दावा
पुलिस का दावा है कि तत्परता एवं रणनीतिक घेराबंदी से संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते रोका गया है।
इनाम भी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने इस कार्रवाई पर टीम के लिए इनाम की घोषणा की है।
बताया जा रहा कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुम्मत साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक रितेश मिश्रा और उनकी टीम मौजूद रही।
एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

