0 स्वास्थ्य विभाग की बदहाली रही नेताओ के निशाने पर
0 महंत ने भूपेश सरकार को कहा वेरिगूड, विष्णु सरकार को बताया असफल


बिलासपुर। ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी का अपोलो प्रबन्धन व फर्जी डॉक्टर पर हत्या की धारा लगाकर केस पंजीकृत करने, आयुष्मान कार्ड केवपमान को मान देने, विदेशी मेडिकल डिग्री धारी डॉक्टरों के डिग्री की वैधता का परीक्षण कराने अपोलो टू नेहरू चौक ” स्वास्थ्य न्याय यात्रा”, हिट रही, इसका खामियाजा शहर वासियों को भोगना पड़ा, जगह- जगह ट्रफिक जाम रहा नेहरू चौक के चारो दिशाओं में आवागन ठप।रहा वाहनों की कतार लगी रही। इसके बाद नेहरू चौक पर चोंगा लगा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों खासकर चिकित्सा व्यवस्था को टारगेट किया गया।

अपोलो चोक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की भाषणबाजी के साथ शुरु हुई, न्याययात्रा चिंगराजपारा, रामायण चौक, मेला पारा, अरपा पूल, देवकीनन्दन चौक से नेहरू चौक पहुंची। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि भूपेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिए,उन्होंने डॉक्टर्स, नर्स, स्टाफ की बड़ी संख्या में भर्ती की , पांच-पांच मेडिकल कालेज खोले , पर अभी भी प्रदेश भर में 1460 से अधिक डॉक्टर्स के पद रिक्त है नियुक्ति नही की जा रही है, बिलासपुर में उद्घाटित सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल किसी काम का नही है यहां डॉक्टर्स, मशीने कुछ भी नही है जो अंचलवासियो के साथ बड़ा छलावा है। अब भी लोगों को अपने परिजनों को इलाज के लिए दीगर प्रांत के बड़े शहरों में ले जाना पड़ रहा जबकि दावा रहा कि यहां सम्पूर्ण इलाज होगा।
अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए तंज कसा कि विष्णुदेव सरकार 67 स्कूल तो नही खोल सके पर 67 शराब दुकाने खोल दी उन्होंने कहा,कि भाजपा नही चाहती कि छत्तीसगढ़ के नौनिहालों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिले। अपोलो जैसे हॉस्पिटल फर्जी डॉक्टरो से मरीजो का जीवलेवा ऑपरेशन करा रहे है। जैसे हॉस्पिटल में नकली ,सरकार का बड़े और निजी हॉस्पिटल पर कोई नियंत्रण नही है ,फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने स्व राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला सहित अन्य 7 लोगो की हत्या की पर सरकार ने अभी तक अपनी तरफ से न तो फर्जी डॉक्टर के विरुद्ध और न ही अपोलो प्रबन्धन के विरुद्ध कोई कार्यवही की, ज़िला कांग्रेस कमेटी की सक्रियता से पर्दाफाश हुआ ,
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि गरीब जनता को अच्छी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा मिले ताकि वो भी स्वस्थ्य जीवन जी सके पर विष्णुदेव सरकार ने रीजेंट घोटाले से लेकर बड़े बड़े घोटाले सामने आ रहे है,लोग शिकायत कर रहे है,आयुष्मान में श्रेय केंद्र सरकार लेती है पर उसकी हिस्सेदारी बहुत कम है, और एपीएल के लिए मात्र 50 हजार तक इलाज हो सकता है पर केंद्र सरकार बोलती है 5 लाख तक इलाज फ्री है,बहुत से निजी हॉस्पिटल जहां आयुष्मान कार्ड के भुगतान बचा हुआ है ऐसे में कई हॉस्पिटल चाहकर भी इलाज नही कर रहे है,
सिंहदेव ने कहा कि हमने एम्स खोलने की अशासकीय संकल्प लाया की बिलासपुर में अगला एम्स खोलेंगे ,केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है चाहे तो बिलासपुर में केंद्रीय सेवा संस्थान एम्स खुल सकता है पर लगता है विष्णुदेव सरकार के पास इच्छाशक्ति की अभाव है।
विधायक देवेंद्र यादव ने भी विष्णुदेव के सुशासन में लचर स्वास्थ्य सेवा ,जनता के जीवन से खिलवाड़ है , भ्रष्टाचार मंत्रियों की न चलने,

न्याय यात्रा और सभा मे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, शैलेष पांडेय, मोहित केरकेट्टा, सियाराम कौशिक, डॉ विनय जायसवाल,प्रेमचंद जायसी, देवेंद्र सिंह,पंकज सिंह, प्रमोद नायक,राजेन्द्र शुक्ला, शेख नजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर,सिद्धांशु मिश्रा, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय,समीर अहमद,जितेंद्र पांडेय, राजेन्द्र साहू, विनोद साहू,महेश दुबे,संध्या तिवारी, जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला, लक्ष्मी नाथ साहू,आदित्य दीक्षित, गीतांजलि कौशिक,आशीष गोयल, अशोक राजवाल,सीमा घृटेश ,पिंकी बतरा, शिल्पी तिवारी, शहज़ादी कुरैशी, भरत कश्यप,जगदीश कौशिक,शेरू असलम, रणजीत सिंह,शिबली मेराज,शिवबालक कौशिक,शिवा मिश्र,मोनू अवस्थी,गजेंद्र श्रीवास्तव,अमित भरते, मनहरण, पुष्पेंद्र साहू,पवन साहू, रामशंकर बघेल,शेख निजामुद्दीन,सुभाष ठाकुर,गौरव एरी, बद्री यादव,कमलेश दुबे,अयूब खान,प्रह्लाद कश्यप,ओम कश्यप,शंकर कश्यप, सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास,दिलीप पाटिल,शेख असलम,जुगल गोयल,राजेश शुक्ला, सुरेश टण्डन,सीताराम जायसवाल, परदेशी राज,ब्रम्हदेव, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, तखतपुर, बिल्हा, सकरी,तिफरा, मस्तूरी,कोटा,सीपत,बेलतरा रतनपुर कांग्रेस , युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई और अन्य अनुषांगिक संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किया शहीदों को नमन
काश्मीर के आतंकी हमले में शहीद 26 पर्यटकों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 16, 2026टारगेट सेवन थाउजेन्ट, इस बार 7 हजार पौधे लगवायेगा नगर निगम प्रशासन, स्थल तय पौधे हाजिर…
UncategorizedJuly 15, 2026शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने फिर कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार, कहा इतना बोक बाय क्यो, टीडीएस कटौती और कमीशन का पूरा ब्यौरा दें सरकार…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल में इतनी फिसलन फिर फिसलकर बंदी की मौत, 15 दिन में बता रहे दूसरा हादसा परिजन- पब्लिक सब हतप्रभ…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…

