ब्रेकिंग

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 38 पुलिसकर्मियों का किया तबादला…

Spread the love

बिलासपुर,,,  एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 38 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें 17 पुलिसकर्मियों को लाइन से विभिन्न थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 4 कर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

एसएसपी ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश में 34 और दूसरे में 4 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। उपनिरीक्षक राज सिंह को कोटा से बेलगहना चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि भावेश शेंडे को बेलगहना से मोपका पुलिस सहायता केंद्र भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक भानू पात्रे को सिविल लाइन से बिलासपुर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव को रतनपुर और आरक्षक चंद्रकांत निर्मलकर, दीपक उपाध्याय को लाइन अटैच किया गया है।

एसएसपी का यह कदम कार्यक्षमता और अनुशासन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *