ब्रेकिंग

साइबर सेल की चेतावनी से मोबाइल चोर में मच गया हड़कंप, दुकान संचालक की सूझबूझ से खुला चोरी का राज…

Spread the love

बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के दीनदयाल कालोनी मंगला निवासी प्रशांत तिवारी का मोबाईल क्लिनिक के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान है, जो दीनदयाल कालोनी में ही स्थित है, मोबाईल दुकान के संचालक को बिलासपुर जिले से मंगला क्षेत्र के पास से ही एक व्यक्ति दो लड़कों को लेकर आता है व मोबाईल बनाने के लिए मोबाईल दुकान के संचालक को कहता है, लड़कों के जाने के बाद, दुकान संचालक मोबाइल फोन पर अपना सिम डालता है, सिम डालते ही फोन पर साइबर सेल कवर्धा से फोन आता है, कि फोन चोरी का हैं, मोबाईल दुकान के संचालक के द्वारा चुकी फोन बनने की सूचना देने के लिए अज्ञात लोगों से जो दुकान पर कस्टमर बन कर आए थे, उनसे फोन बनने की सूचना देने के लिए एक नंबर लिया गया था उस नंबर को लिखकर व संपूर्ण घटनाक्रम को लिखकर सिविल लाइन थाने में फोन जमा कराया गया, जिससे कि दुकान संचालक को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा,
बताते चले कि फोन चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है जबकि राज्य में साइबर सिस्टम इतना हाईटेक हो चुका हैं कि फोन पर सिम डालते ही लोकेशन ट्रेस हो जाता हैं लेकिन चोरों की चोरी करने की प्रवृति बढ़ती जा रही है, जिससे कि इस प्रकार के मामले लगातार आते रहते है, इस प्रकार के मामलो में रोज काम करने वालों दूकान संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *