
बिलासपुर। आखिरकार नाबालिग छात्रा से बेडटच का आरोपी और बहाल गुरुजी तखतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये वही शिक्षक है जिसकी बहाली को लेकर शिक्षा विभाग की मट्टी पलीत हुई।
पकड़ा गया एलबी शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पिता भागचंद कुर्रे पडरिया रोड तखतपुर का रहने वाला है। जिसकी पुलिस को तलाश थी उसके खिलाफनाबालिक लडकी से छेडछाड व पाक्सो एक्ट का अपराध था। वह बिलासपुर में अपने एक परिचित के घर छिपकर रह रहा था जिसे सूचना पर पुलिस ने घेरा बन्दी कर धर दबोचा।

ये है मामला
गत 21 अप्रेल 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पीडिता नाबालिक लडकी को गत 1 फरवरी 2025 को शिक्षक अशोक कुर्रे द्वारा बेड टच किया गया है । पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर उसे तलाश रही थी फरार आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाना तखतपुर लाया गया । आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया ।
वो कौन ताकत है जिसके आगे नतमस्तक शिक्षा विभाग
इतने गम्भी मामले में ढाई माह बाद एफआईआर कराने और फिर आरोपी शिक्षक को बहाल करने को लेकर सवाल उठना तो लाज़मी है। कि आखिर किसके इशारे पर जिले का शिक्षा महकमा आंख कान मूंद कर चल रहा। इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए कि इसके पीछे कौन नेता है या बड़ी मांडवाली क्योकि शिक्षा विभाग में चला आ रहा गड़बड़झाला किसी से छिपा नही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

