ब्रेकिंग

बिल्हा बरतोरी में करंट लगने से दो मासूम की मौत, मौसी के घर आये थे गर्मी की छुट्टी मनाने

Spread the love

बिलासपुर। गर्मी की छुट्टी में कवर्धा से मौसी- मौसा के घर बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी आये मासूम बच्चों की कूलर के करंट से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी के रहने वाले श्रमिक देवचरण जायसवाल और उसकी पत्नी रोजी मजदूरी करते है। उनके यहां कवर्धा से गर्मी छुट्टी मनाने उनकी बहन के बच्चे लक्की और जीतू आये थे। बच्चों को घर पर छोड़ दोनो रोज की तरह शुक्रवार को भी सुबह काम पर निकल गए। गर्मी लगी तो जीतू ने कूलर चालू करने जैसे ही बटन दबाया तो उसे जोर से झटका लगा उसे देख लक्की उसे बचाने दौड़ तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। मचे हो हंगामे के बाद वही पड़ोस में रहने वाला लक्की का चाचा किराना दुकान छोड़ मौके पर पहुंचा तो बच्चे बेहोशी हालत में पड़े थे। सूचना पर पहुची डायल 112 वाहन से बच्चों को बिल्हा अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *