0 काम करेंगे वही कर्मचारी ठेके की लगाम थामेंगे नेताओ के करीबी

0 फॉगिंग के टेंडर में खप गए 6 माह, ये है निर्णय क्षमता का हाल

बिलासपुर,,,, नगर निगम के सभापति को 10 दिन बाद भी स्विमिंग पूल के आय व्यय और मच्छरों के उन्मूलन के नाम पर फागिंग में खर्च किए जा रहे रकम का ब्यौरा आज तक नहीं दिया गया… निगम के अफसरशाही पर भड़के सभापति विनोद सोनी ने कहा कि अफसर तानाशाही छोड़ अपना काम करे… क्योंकि सामान्य सभा में उनको जवाब देना ही पड़ेगा…

आरोप है कि नगर निगम द्वारा संचालित संजय तरण पुष्कर और फागिंग के नाम पर लाखों नहीं करोड़ों का खेल हो रहा है! मशीनें जोन कार्यालयों में कबाड़ की तरह पड़े है, और इनके नाम पर निगम के आदर्श पेट्रोल पंप से कंटीन्यू डीजल- पेट्रोल उठ रहा है, जोनल व्यवस्था बनाने के बाद फागिंग की व्यवस्था चरमरा गई है! मच्छरों का संक्रमण और कहर तेज हो गया है पब्लिक ही नहीं खुद सभापति भी मच्छरों के दंश से परेशान है!
नेताओं के करीबियों को ठेके का घोड़ा थमाने का आरोप…
नगर निगम में नेताओं के करीबियों और अफसरों के बीच चल रहा ठेके का खेल किसी से छिपा नहीं है! असल बात यह है कि शहर के नागरिकों को मच्छर इसलिए कटवाया जा रहा कि फागिंग व्यवस्था को भी ठेके पर देने कागजी कसरत की जा रही है! ताकि किसी नेता को इसका भी ठेका दिया जा सके… होगा ये कि कर्मचारी वही रहेंगे… जो अभी फागिंग व्यवस्था में लगे है! अफसर और प्रभारी के बजाय अब सीधा ठेकेदार और अफसर खेल करेंगे… प्रभारी को सलटा दिया जाएगा !
विनोद सोनी, सभापति नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



