ब्रेकिंग

सनमेगा एडवेंचर का चेयरमेन बिना कागजात के सिटी बसों को दौडवाने और वेतन मांगने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने में माहिर, शासन से 1 करोड़ 70 लाख लेने के बाद 40 में से सिर्फ 9 बसो को चलवाने आरोप, सीएम से लेकर श्रमायुक्त तक की शिकायत

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर का सिटी बस सेवा शुरुआती दौर से एडवेंचर से भरा है। इस बार बिलासपुर में इसका संचालन करने वाले सनमेगा एडवेंचर का भी बड़ा कारनामा सामने आया है। रायपुर की इस कम्पनी के चेयरमेन पर शासन से 40 बसों के संचालन के लिए 1 करोड़ 70 लाख लेने के बाद 31 बसों को खड़ी कराकर बिना कागजात के बसों को सड़कों पर दौडवाने और कर्मचारियों को चार- चार , छह-छह माह तक वेतन न देने व वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की शिकायत सीएम से लेकर श्रमायुक्त से की गई है।


शिकायतकर्ता रामनारायण तिवारी और नितिन गुप्ता ने कलेक्ट को शिकायत कर इस आशय का आरोप लगाया है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, नगर निगम के मेयर, निगम आयुक्त, श्रमायुक्त से लेकर एसएसपी बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है।
कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में शिकायत कर्ता रामनारायण तिवारी और नितिन गुप्ता ने कम्पनी के चेयरमेन अरुण उपाध्याय पर शासन से करीब 1 करोड 70 लाख रुपए लेकर
40 में से सिर्फ 9 बसो को चलवाने, वैध दस्तावेज न होने के बावजूद सिटी बसों को सड़कों पर दौडवाने, 4-4, 6-6 माह वेतन रोकने और मांगने पर उन्हें और उसके साथियों को नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता रामनारायण ने बिना कागजात के दौड़ रहे सिटी बसों पर रोक लगा कार्रवाई करने और कम्पनी से बकाया वेतन दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *