ब्रेकिंग

फिलिस्तीनी झंडा कांड के बाद अब तारबाहर के प्रसिद्ध देवी मंदिर की छत पर मन्नती शेर नचवा माहौल खराब करने प्रयास, वीडियो वायरल होने और माहौल गरमाने के बाद तारबाहर पुलिस बता रही सभी 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजना

Spread the love

0 आखिर कौन कर रहा बार- बार प्रयोग, तोड़ना जरूरी

0 हिन्दू संगठनों में आक्रोश की कड़ी कार्रवाई की माग

बिलासपुर । पिछले कुछ समय से तारबाहर इलाके से कुछ शरारती तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही। फिलिस्तानी झण्डा कांड के बाद अब मोहर्रम के ठीक पहले शनिवार रात तारबाहर के पुराने मा शारदा मंदिर की छत पर चढ़कर मन्नती शेर के नाचने का वीडियो वायरल होने के बाद. न्यायधानी बिलासपुर में हिन्दू संगठन ने मौके पर पहुच धार्मिक भावना को आहत करने पर आक्रोश जताया तो माहौल गरमा गया पुलिस भी पहुच गए, आरोपियों मे ईसाई और मुस्लिम समुदाय के युवक बताए जा रहे हैं।

हिंदू संगठनों ने इसे जानबूझकर हिंदू देवी का अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश करार दिया। इधर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना बता रही लेकिन युवकों का नाम जाहिर नही किया जा रहा, जिससे प्रशासन और उस ताकत को लेकर सवाल उठ रहा जो लगातार माहौल बिगाड़ने प्रयास कर रहे है। इनकी हिम्मत तो देखिए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गौसेवक और धर्मांतरण विरोधी गतिविधियों का विरोध करने

वाले चर्चित ठाकुर राम सिंह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। आरोप है कि मोहम्मद सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम ने आईएसआईएस की तर्ज पर रामसिंह की तस्वीर पर लाल क्रॉस लगाते हुए सोशल मीडिया पर धमकी दी है।

साथ ही राम सिंह की हत्या के लिए सुपारी देने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा कि आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार होने और हिंदू नेता धनंजय गिरी गोस्वामी को भी धमकी देने का मामला सामने आ चुका है।


सवाल यह उठ रहा कि आखिर बार-बार इस तरह का प्रयोग कर वो कौन सी ताकत है जो माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।

निमितेश सिंह, सीएसपी सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *