ब्रेकिंग

मोपका चौक पर 1 करोड़ की लागत से मुक्तिधाम निर्माण का कार्य शुरू, इधर फिर कब्जा जमाने लगे ठेला कारोबारी

Spread the love

बिलासपुर । न्यायधानी के मोपका चौक पर मरघट के जमीन के एक हिस्सा निजी निकलने के बाद निगम प्रशासन ने शेष भूमि को बचाने यहाँ 1 करोड़ की लागत से मुक्तिधाम निर्माण का काम शुरू करा दिया है। इसके साथ ही चौक के सौंदर्यीकरण और गार्डन का निर्माण भी कराया जाएगा।

यहां मौके पर लगभग ढाई एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य के भूमि पूजन के बाद निर्माण प्रगति पर और 4-5 माह में पूर्ण होने की बात कही जा रही। इसी निर्माण कार्य के लिए पिछले दिनों सड़क किनारे चौक के सब्जी मंडी के अस्थाई शेड को हटवाया गया था। अब सड़क के इसी हिस्से पर गार्डन चौक के सौन्दर्यीकण का कार्य कराया जाएगा।

फिर पसरे ठेले वाले

मोपका चौक पर कारोबारी पैसे लेकर फिर ठेले लगवाने आरोप*

कार्रवाई के बाद निगम अमले के शांत होते ही फिर चौक पर ठेला कारोबारियो नें कब्जा जमाना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक कारोबारी यहां रकम लेकर ठेले वालो से दुकाने लगवा रहा। यदि समय रहते फिर सख्ती नही दिखाई गई ठेले वाले और फुटपाथ कारोबारी फिर से यहां कब्जा जमा लेंगे।

प्रवीण शर्मा, जोन कमिश्नर जॉन क्रमांक 7 सीपत रोड सरकंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *