

बिलासपुर। महापौर और उनके भाजपा नेता पति की फटकार के बाद निगम प्रशासन ने ज्वाली पुल रोड से डेराडंडा समेट यू टर्न ले लिया। अब यहाँ कार्रवाई बन्द करने के बाद निगम का अमला बुधवार को लिंगियाडीह- चांटीडीह रपटा रोड पर कार्रवाई करने पहुँच गया।


जैसे ही निगम का अमला लिंगियाडीह में दलबल समेत कार्रवाई के लिये पहुँचा वहाँ अफरा – तफरी मच गई। निगम अमले को हो हंगामा विरोध धक्का मुक्की और गाली गलौच झेलना पड़ा।

इसके बाद जब मामला शांत हुआ अमले ने एक्सीवेटर और डंपर लगा तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। लोगो मे नाराजगी इस बात को लेकर रही कि बड़े परिवार के बाद भी उन्हें केवल 1 आवास दिया गया उनकी एक नही सुनी गई।



