ब्रेकिंग

मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र में मां कुदरगढ़ी कंपनी के बॉक्साइट खदान के जनसुनवाई के पहले मचा बवाल, भड़के ग्रामीणों ने किया तंबू उखाड़ प्रदर्शन*

Spread the love


0 ग्रामीणों ने कहा नही नए खुलने देगे नया माइंस
0 दलालों द्वारा जनजातीय परिवारों को रातभर शराब पिलाने का आरोप

बिलासपुर,,,, जनसुनवाई में शराब और किस तरह पैसा बहाया जाता है सबको मालूम है। अम्बिकापुर के मैनपाट से लगे हाथी प्रभावित क्षेत्र नर्मदापुर  कडराजा और उरंगा गांव में मां कुदरगढ़ी कंपनी द्वारा प्रस्तावित बॉक्साइट खदान के लिए आयोजित जनसुनवाई  की तैयारी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा रविवार सुबह फूट पड़ा।

जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग के नेतृत्व में भड़के ग्रामीणों ने  टेंट-पंडाल को उखाड़ फेंका।   
ग्रामीणों का कहना है कि खदानों से मैनपाट का हरा-भरा पर्यावरण  और भी गंभीर रुप से प्रभावित होगा । हाथियों के लगातार बढ़ते हमले और जंगलों के खत्म होने से उनकी आजीविका पर  संकट गहराता जा रहा है। वे अब किसी भी नए माइंस को खुलने नहीं देना चाहते।  वे लगातार विरोध कर रहे है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन जबरजस्ती माइंस खोलना चाहता है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि माइंस कंपनी से जुड़े दलालों ने जनजातीय परिवारों को रातभर शराब पिलाई, ताकि वे जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी आवाज न उठा सकें।



ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि खदान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई तो आंदोलन और उग्र होगा। जनसुनवाई से पहले मचे
विरोध और बवाल से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *